Interview में पूछे जाने वाले 10 Common सवाल और उनके जवाब/10 common questions asked in interview and their answers
Interview में पूछे जाने वाले 10 Common सवाल और उनके जवाब/10 common questions asked in interview and their answers
अगर पहले से कुछ common सवालों और उनके सही जवाबों की तैयारी कर ली जाए तो आत्मविश्वास बढ़ जाता है और सफलता की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है।
इस लेख में हम आपको बताएँगे 10 ऐसे सवाल जो लगभग हर इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, साथ ही बताएँगे कि उनका सही और प्रभावी जवाब कैसे दें।
Some common questions asked by interviewers
1️⃣ Tell me about yourself / अपने बारे में बताइए।
सभी जगह पूछे जाने वाला सबसे commen क्वेश्चन होता है यह पर समझने वाली बात ये है की यहाँ Interviewer आपकी Personal Details नहीं, Professional Profile जानना चाह रहा है,
सही जवाब का तरीका:
- आप शुरू कर सकते है अपने नाम से ,फिर qualification, experience और skills के बारे में बता सकते है
- अब आप नौकरी से जुड़ी कुछ खूबिया बता सकते है जो आपके भीतर मौजूद हो।
- Current role या क्या कर रहे हो, ये mention करें।
Example:
"मेरा नाम रोहित शर्मा है। मैंने B.Com किया है और पिछले 2 साल से एक अकाउंट्स असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मुझे MS Excel और Tally जैसे अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में अच्छा अनुभव है।"
2️⃣ Why should we hire you? / हम आपको क्यों रखें?
इस सवाल का जवाब सोच-समझ कर देना चाहिए। यहाँ आपका आत्मविश्वास दिखता है।
सही जवाब का तरीका:
- अपनी skills और knowledge के बारे में बताओ।
- कैसे आप कंपनी के लिए फायदेमंद हो सकते हो, ये बताओ।
Example:
"मेरे पास इस जॉब से जुड़ी सभी जरूरी skills और अनुभव है। मैं ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करता हूँ और मुझे विश्वास है कि मैं आपकी कंपनी के लिए सकारात्मक योगदान दे सकता हूँ।"
3️⃣ What are your strengths? / आपकी ताकत क्या है?
यहाँ वो गुण बताइए जो उस जॉब के लिए relevant हो।
सही जवाब का तरीका:
- Positive और Professional strengths बताओ।
- Example भी दे सकते हो।
Example:
"मेरी सबसे बड़ी ताकत है मेरी मेहनत और समय पर काम पूरा करने की आदत। मैं team में भी अच्छे से काम करता हूँ और हर समय कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहता हूँ।"
4️⃣ What are your weaknesses? / आपकी कमजोरियाँ क्या हैं
यहाँ काफ़ी लोग गलती कर बैठते है , यहा आपको mind game खेलना है अपनी वीकनेस तो बताओ पर इस तरीक़े से की interviewer उसे note ही ना कर पाए मतलब सुनने में नेगेटिव ना लगे।
सही जवाब का तरीका:
- ऐसी weakness बताओ जो सुधार की दिशा में हो।
- कोई ऐसा कमजोर पक्ष बताओ जो कंपनी के लिए नुकसानदायक न हो।
Example:
"कभी-कभी मैं खुद पर ज्यादा presssure डाल लेता हूँ ताकि काम समय पर और बेहतर हो। लेकिन अब मैं time management पर काम कर रहा हूँ।"
सरकारी नौकरी पाने के 5 पक्के तरीके 2025 में (Govt Job Tips in Hindi)
5️⃣ Where do you see yourself in 5 years? / 5 साल बाद खुद को कहाँ देखते हैं?
इसका answer आपको इतना स्मार्टली करना है की लगे आप कंपनी को as a long term देख रहे है !
सही जवाब का तरीका:
- Career growth की बात करें।
- Loyalty और learning की भावना दिखाएं।
Example:
"मैं चाहता हूँ कि आने वाले 5 वर्षों में मैं इस क्षेत्र में खुद को और बेहतर बनाऊं और एक सीनियर पोजीशन पर काम करूं, जहाँ मैं अपनी skills और अनुभव से कंपनी को आगे बढ़ाने में मदद कर सकूं।"
6️⃣ Why do you want to leave your current job? / अपनी पिछली नौकरी क्यों छोड़ रहे हो?
सावधानी से जवाब दें, कभी भी पुरानी कंपनी की बुराई न करें।
सही जवाब का तरीका:
- Growth, Learning या New Challenge जैसी वजह बताएं।
Example:
"मैं नई opportunities और growth की तलाश में हूँ ताकि मैं अपनी skills को और बेहतर कर सकूँ और कुछ नया सीख सकूँ।"
7️⃣ How do you handle pressure? / आप दबाव को कैसे मैनेज करते हैं?
इस सवाल से Interviewer आपकी मानसिक स्थिति और maturity को समझना चाहता है।
सही जवाब का तरीका:
- Calm और Positive approach बताएं।
- Example भी दे सकते हो।
Example:
"मुझे challenges में काम करना पसंद है। मैं हमेशा planning और time management के साथ calmly काम करता हूँ ताकि काम का दबाव मुझ पर हावी न हो।"
8️⃣ What is your salary expectation? / आपकी salary expectation क्या है?
यह सवाल tricky होता है।
सही जवाब का तरीका:
- Market के हिसाब से realistic जवाब दें।
- Flexibility दिखाएं।
Example:
"मुझे आपकी कंपनी के rules के अनुसार उचित वेतन मिलने की उम्मीद है। मैं इस job role और अपनी skills के अनुसार उचित salary स्वीकार करूंगा।"
9️⃣ Are you ready to relocate or travel? / क्या आप स्थानांतरण या यात्रा के लिए तैयार हैं?
यह सवाल अक्सर पूछा जाता है, इसका सीधा और सच्चा जवाब दें।
Example:
"हाँ, मैं कंपनी की आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरण और यात्रा दोनों के लिए तैयार हूँ।"
10️⃣ Do you have any questions for us? / क्या आपके पास हमारे लिए कोई सवाल है?
ये सवाल अक्सर इंटरव्यू के आख़िर में पूछा जाता है। यहाँ पूछ सकते हो:
- कंपनी के future plans
- Team Structure
- Training Opportunities
Example:
"मैं जानना चाहूँगा कि आपकी कंपनी में Growth Opportunities और Training Programs कैसे होते हैं?"
निष्कर्ष (Conclusion):
अगर आप इन सवालों के जवाब को पहले से सोच-समझ कर और थोड़ी practice के साथ तैयार करोगे, तो इंटरव्यू में आपका आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाएगा। याद रखिए, इंटरव्यू सिर्फ knowledge का नहीं, आपके attitude और सोच का भी टेस्ट होता है।
सच्चाई, संयम और विनम्रता आपके सबसे बड़े हथियार हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: इंटरव्यू में सबसे पहला सवाल क्या पूछा जाता है?
उत्तर:
इंटरव्यू की शुरुआत अधिकतर "अपने बारे में बताइए" (Tell me about yourself) से होती है। इसका जवाब हमेशा प्रोफेशनल तरीके से देना चाहिए, जिसमें आपकी शिक्षा, अनुभव और स्किल्स की जानकारी हो।
Q2: इंटरव्यू में सफलता के लिए सबसे जरूरी बात क्या है?
उत्तर:
इंटरव्यू में सफलता के लिए सबसे जरूरी है आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अपनी तैयारी पर भरोसा। साथ ही, Body Language और Communication Skills भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।
Q3: इंटरव्यू के दौरान कमजोरी (Weakness) कैसे बतानी चाहिए?
उत्तर:
Weakness बताते समय ऐसी बात का ज़िक्र करें जो आपकी Professional Growth को नुकसान ना पहुँचाए। साथ ही बताएं कि आप उस कमजोरी को सुधारने की कोशिश कर रहे हो।
Q4: इंटरव्यू में Salary Expectation का सही जवाब कैसे दें?
उत्तर:
Salary के सवाल का जवाब देते समय कहना चाहिए कि आपको कंपनी के नियम और आपके Role के अनुसार उचित सैलरी चाहिए। साथ ही यह भी कह सकते हो कि आप इस जॉब के लिए Flexible हो।
Q5: अगर Interviewer पूछे कि 5 साल बाद खुद को कहाँ देखते हो, तो क्या जवाब दें?
उत्तर:
इस सवाल में बताना चाहिए कि आप आने वाले 5 साल में खुद को उस कंपनी में एक जिम्मेदार और अनुभवी Employee के रूप में देखते हो, जहाँ आप अपनी स्किल्स और मेहनत से कंपनी की तरक्की में योगदान देना चाहते हो।
लेखक की कलम से
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें